शाओमी भारतीय बाजार में अपनी Mi TV 5 सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी के नए टीजर के मुताबिक, इस सीरीज में Mi TV 5 और Mi TV 5 प्रो शामिल है। शाओमी ने सोशल मीडिया पर जारी इस टीजर में क्वांटम लीप्स अहेड शब्द का इस्तेमाल किया है। ऐसा माना जा रहा है कि Mi TV 5 प्रो में अल्ट्रा-एचडी क्वांटम डॉट एलईडी (QLED) स्क्रीन मिलेगा। ये तीन स्क्रीन साइज 55-इंच, 65-इंच और 75-इंच में उपलब्ध होगी।

हालांकि, कंपनी द्वारा जारी किए गए टीजर से बहुत कुछ साफ नहीं हो रहा है, लेकिन कंपनी टीजर में Mi TV 5 प्रो की बात कर रही है। अभी कंपनी ने इन टीवी को लॉन्च करने की डेट के बारे में कोी जानकारी नहीं दी है, लेकिन इसे इसी साल के आखिर तक लॉन्च किया जा सकता है।

Mi TV 5 और Mi TV 5 प्रो की कीमत और स्पेसिफिकेशन
Mi TV 5 और Mi TV 5 प्रो को कंपनी चीन में नवंबर 2019 में लॉन्च कर चुकी है। इन्हें भारतीय बाजार में जल्दी लॉन्च किया जाना था, लेकिन कोविड महामारी के चलते इसकी लॉन्चिंग में देरी हो गई। Mi TV 5 और Mi TV 5 प्रो सीरीज को 55-इंच, 65-इंच और 75-इंच स्क्रीन साइज में लॉन्च किया गया है। ये सभी टीवी अल्ट्रा HD (3840x2160 पिक्सल) स्क्रीन के साथ आते हैं।

चीनी बाजार में Mi TV 5 की कीमत CNY 2,999 (करीब 33,800 रुपए) से शुरू है। वहीं, Mi TV 5 प्रो की कीमत CNY 3,699 (करीब 41,700 रुपए) से शुरू है।

अगर ये टीवी भारत में लॉन्च होते हैं तब Mi TV 5 सीरीज की शुरुआती कीमत 39,999 रुपए और Mi TV 5 प्रो सीरीज की शुरुआती कीमत 49,999 रुपए हो सकती है। इस सीरीज के दोनों टीवी में QLED स्क्रीन का अंतर होगा। दोनों टीवी में HDR सपोर्ट भी मिलेगा। ये टीवी में एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करेंगे। साथ ही, इसमें पेचवॉल लॉन्चर भी मिलेगा। Mi TV 5 में 3GB रैम और 32GB स्टोरेज मिलेगा। वहीं, Mi TV 5 प्रो में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मिलेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Xiaomi Teaser Suggests That Mi TV 5 Pro With QLED Screen Could Launch in India


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JsGehA
>>>MY ANOTHER SITE ONLINE MONEY FREE TECH : BHARAT KAHANI TAK" Note : I Hope My My New News Article Dainik Bhaskar Of Bharat Kahani Tak Latest India News Update. So You Trust you are always updated with Latest news Daily news Everyday. Only on "BharatKahaniTakNews