इंग्लैंड के फुटबॉल टूर्नामेंट प्रीमियर लीग (EPL) की पॉइंट टेबल में डिफेंडिंग चैम्पियन लिवरपूल टॉप पर काबिज है। यह लगातार तीसरा साल है, जब लिवरपूल क्रिसमस वीक में टॉप पर रहा है। 40 साल बाद ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी फुटबॉल क्लब ने यह उपलब्धि हासिल की है। 1978 से 1980 के बीच लिवरपूल ने ही यह रिकॉर्ड बनाया था।
लीग में लिवरपूल का अगला मुकाबला 27 दिसंबर को वेस्ट ब्रॉम के साथ होगा। पिछली बार इस टीम ने 19 दिसंबर को क्रिस्टल पैलेस को शिकस्त दी थी। लिवरपूल ने यह मैच 7-0 से जीता था।
राफेल ने 6 सेकंड में दागा मैच का पहला गोल
इटेलियन लीग सीरी-ए में रविवार को एसी मिलान ने सासौलो को 2-1 से शिकस्त दी। मैच का पहला गोल मिलान के राफेल लियो ने शुरुआती 6 सेकंड में दागा। यह लीग के इतिहास का सबसे तेज गोल रहा। इससे पहले 2001 में पीसेंजा टीम के पाउलो पॉगी ने 8 सेकंड में सबसे तेज गोल दागा था। यह फॉरेंटीना क्लब के खिलाफ गोल दागा गया था।
वर्ल्ड फुटबॉल में सबसे तेज गोल का रिकॉर्ड स्कॉटलैंड के गेविन स्टोक्स के नाम दर्ज है। उन्होंने घरेलू लीग में क्लायडबैंक टीम के लिए खेलते हुए मैच के शुरुआती 2.1 सेकंड में गोल दागा था। यह मैच 2017 में मैरीहिल टीम के खिलाफ खेला गया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/38pMtLd
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2LYG6ax
via >>>MY ANOTHER SITE ONLINE MONEY FREE TECH : BHARAT KAHANI TAK" Note : I Hope My My New News Article Dainik Bhaskar Of Bharat Kahani Tak Latest India News Update. So You Trust you are always updated with Latest news Daily news Everyday. Only on "
एक टिप्पणी भेजें
एक टिप्पणी भेजें