पाकिस्तान टीम न्यूजीलैंड दौरे पर है। इसके 10 खिलाड़ी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। न्यूजीलैंड हेल्थ मिनिस्ट्री ने संक्रमित खिलाड़ियों को ट्रेनिंग की मंजूरी देने से इंकार कर दिया है। सभी क्राइस्टचर्च के होटल में ही आइसोलेट हैं। पाकिस्तान की टीम 23 नवंबर को न्यूजीलैंड पहुंची थी।

न्यूजीलैंड स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि डायरेक्टर जनरल ऑफ हेल्थ ने आइसोलेट खिलाड़ियों को ट्रेनिंग करने की मंजूरी नहीं देने का फैसला किया है। वे 14 दिन की आईसोलेट पीरियड पूरा करने के बाद ही टीम के साथ ट्रेनिंग कर सकते हैं।

न्यूजीलैंड के स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ एशले ब्लूमफील्ड ने कहा,” टीम में संक्रमण बढ़ने की संभावना को देखते हुए खिलाड़ियों को ट्रेनिंग करने मंजूरी नहीं देने का फैसला किया गया है। हम किसी भी तरह का कोई रिस्क नहीं लेना चाहते हैं।”

पाकिस्तान के न्यूजीलैंड दौरे का शेड्यूल

पाकिस्तान की टीम 3 टी-20 और दो टेस्ट मैच खेलना है। पहला टी-20 18 दिसंबर, दूसरा 20 दिसंबर और तीसरा टी-20 22 दिसंबर को खेला जाएगा। वहीं, पहला टेस्ट 26 दिसंबर से माउंट मॉउंगनुई और दूसरा टेस्ट 3 जनवरी से क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पाकिस्तान की टीम 23 नवंबर को न्यूजीलैंड दौरे पर पहुंची थी। पहले कोरोना टेस्ट में 8 खिलाड़ियों और स्टाफ कोरोना संक्रमित पाए गए थे।

https://ift.tt/3or4Qpt
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33FPCFa
via >>>MY ANOTHER SITE ONLINE MONEY FREE TECH : BHARAT KAHANI TAK" Note : I Hope My My New News Article Dainik Bhaskar Of Bharat Kahani Tak Latest India News Update. So You Trust you are always updated with Latest news Daily news Everyday. Only on "BharatKahaniTakNews