वेस्टइंडीज की टीम अगले महीने बांग्लादेश का दौरा करेगी। क्रिकेट वेस्टइंडीज ने दौरे की शेड्यूल को जारी कर दी है। वेस्टइंडीज की टीम मेहमान टीम के खिलाफ 3 वनडे और दो टेस्ट मैच की सीरीज खेलेगी।

वेस्टइंडीज टीम तीन वनडे मैचों की सीरीज शुरुआत 20 जनवरी को ढाका से करेगी। जबकि वनडे सीरीज का फाइनल मैच 25 जनवरी को चटग्राम में खेला जाएगा। वहीं दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच भी चटग्राम में 3 फरवरी से शुरु होगा। वहीं अंतिम टेस्ट मैच 11 फरवरी से ढाका में खेला जाएगा।

वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड(CWI) की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि टूर की मंजूरी CWI की मेडिकल एडवाइजरी कमेटी और सिक्युरिटी मैनेजर पॉल स्लोवे की सिफारिश के बाद दिया गया है। बयान में कहा गया है कि दोनों देशों की क्रिकेट बोर्ड ने खिलाड़ियों की स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखकर यह फैसला लिया है। कोरोना वायरस के बीच बांग्लादेश में किसी देश का पहला दौरा है।

वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच वनडे मैच का शेड्यूल

मैच डेट जगह
1st ODI 20 जनवरी ढाका
2nd ODI 22 जनवरी ढाका
3rd ODI 25 जनवरी चटोग्राम

वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच टेस्ट मैच का शेड्यूल

मैच डेट जगह
1st Test 3-7 फरवरी चटोग्राम
2nd Test 11-15 फरवरी ढाका


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
वेस्टइंडीज और बांग्लादेश (फाइल फोटो)

https://ift.tt/37lu4jp
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gSlVGD
via >>>MY ANOTHER SITE ONLINE MONEY FREE TECH : BHARAT KAHANI TAK" Note : I Hope My My New News Article Dainik Bhaskar Of Bharat Kahani Tak Latest India News Update. So You Trust you are always updated with Latest news Daily news Everyday. Only on "BharatKahaniTakNews