सोमवार को ड्रैगन फ्लाई क्लब में हुई छापेमारी में पुलिस ने ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान और सिंगर गुरु रंधावा समेत 27 सेलेब्स और 7 स्टाफ मेंबर को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनपर IPC की धारा-188, 269 और 34 के तहत केस दर्ज किया गया। कुछ देर हुई पूछताछ के बाद सभी को छोड़ दिया गया था। ये पहली बार नहीं है जब बॉलीवुड सेलेब्स को गिरफ्तार होना पड़ा। इससे पहले भी कई बार कभी ड्रग मामले तो कभी रेव पार्टी में पकड़े जाने के बाद सेलेब्स को सलाखों के पीछे रात गुजारनी पड़ी है।

ड्रग मामले में फंसी थीं रिया चक्रवर्ती

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही रिया चक्रवर्ती शक के घेरे में थीं। जांच आगे बढ़ने के बाद एनसीबी ने एक्ट्रेस को ड्रग मामले में गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की। हालांकि अब रिया को जेल से रिलीज कर दिया गया है।

भारती सिंह- हर्ष लिंबाचिया के घर में पड़ी रेड

ड्रग मामला बढ़ने के बाद एनसीबी (नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो) द्वारा कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया के घर और प्रोडक्शन हाउस में छापा मारा गया था। इस दौरान एनसीबी को उनके घर से 86.5 ग्राम गांजा मिला था जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। दोनों ने पूछताछ में ड्रग का सेवन करने की बात कबूली थी। कुछ दिनों बाद उन्हें बेल पर छोड़ दिया गया।

रेव पार्टी में पकड़े गए अपूर्व और उनकी पत्नी शिल्पा

साल 2012 में टेलीविजन इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल अपूर्व और शिल्पा अग्निहोत्री मुंबई में हो रही एक रेव पार्टी में पकड़े गए थे। मेडिकल जांच होने के बाद दोनों के ड्रग पॉजिटिव होने की बात सामने आई थी। हालांकि अपूर्व ने शिल्पा और खुद को इनोसेंट बताया ये कहकर कि वे नहीं जानते थे की वहां रेव पार्टी चल रही थी। शिल्पा का मानना था कि सेलिब्रिटी होने का उन्हें खामियाजा भरना पड़ रहा हैं। कुछ दिनों तक रिमांड में रहने के बाद दोनों को छोड़ा गया था।

हथियार रखने पर गिरफ्तार हुए थे संजय दत्त

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त हमेशा से ही ड्रग एडिक्शन और हथियार रखने के मामले में सुर्खियों में थे। 1993 में मुंबई में हुए बॉम्ब ब्लास्ट के बाद संजय के पास एके 50 गन बरामद की गई थी जिसके बाद उन्हें लंबा समय जेल में बिताना पड़ा था। संजय दत्त पर अवैध रूप से पिस्टल और एके-56 राइफल रखने का आरोप लगा था। उन्हें साल 2013 में 5 साल की सजा सुनाई गई थी हालांकि अच्छे व्यवहार के चलते उन्हें 25 फरवरी 2016 में पुणे की यरवदा जेल से छोड़ दिया गया था।

काला हिरण मामले में सलमान को हुई थी जेल

हम साथ-साथ हैं फिल्म की शूटिंग के बाद सलमान खान पर काला हिरण का शिकार करने के मामले पर केस चलाया गया था। इस मामले में जोधपुर कोर्ट ने 2018 में सलमान को 5 साल की सजा सुनाई थी। एक दिन जेल में बिताने के बाद एक्टर बेल पर बाहर हैं। इसके अलावा भी सलमान पर हिट एंड रन और आर्म्स एक्ट के आरोप भी लगे थे जिनसे उन्हें बरी कर दिया गया है।

लैकमे फैशन वीक के एक स्टंट के चलते अक्षय को हुई जेल

साल 2009 में लैकमे फैशन वीक में अक्षय कुमार शो-स्टॉपर बने थे। एक्टर ने वॉक के दौरान स्टेज के पास बैठीं अपनी वाइफ ट्विंकल खन्ना से जींस का बटन और चेन खुलवाई थी। कई लोगों ने उनके इस स्टंट पर आपत्ति जताई थी। इतना ही नहीं एक सामाजिक कार्यकर्ता ने अक्षय और ट्विंकल के खिलाफ केस दर्ज करवाया जिसके बाद अक्षय को एक दिन जेल में रहना पड़ा था।

फरदीन खान के घर से मिली कोकीन

जानशीन फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री करने वाले फरदीन खान को साल 2001 में कोकीन खरीदते हुए पकड़ा गया था। इसके बाद उनके घर में हुई छापेमारी में उनके घर से कोकीन भी बरामद की गई थी। ड्रग मामले में एक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया था। फरदीन ड्रग एडिक्ट हो चुके थे। करीब 12 साल बाद 2012 में फरदीन को इस केस से छुटकारा मिला था।

जॉन अब्राहम को हुई थी 15 दिन की सजा

जॉन की बाइक से दो लोगों का एक्सीडेंट हुआ था जिसके बाद एक्टर खुद दोनों को अस्पताल लेकर गए थे। लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण एक्टर को साल 2006 में 15 दिनों तक जेल में रहने की सजा सुनाई गई थी हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी।

सैफ अली को नाक तोड़ने पर जाना पड़ा जेल

सैफ अली खान करीना कपूर और उनकी दोस्त मलाइका अरोड़ा के साथ मुंबई के ताज होटल डिनर करने पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी एक शख्स से जोरदार लड़ाई हुई। हाथापाई में सैफ ने उस शख्स को मुक्का मारा जिससे उसकी नाक टूट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक्टर को गिरफ्तार कर जेल में बंद कर दिया था बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी।

रेप मामले में गिरफ्तार हुए थे शाइनी आहूजा

साल 2008 में गैंगस्टर एक्टर शाइनी आहूजा पर उनकी 20 साल की कामवाली ने रेप के आरोप लगाए थे। आरोप साबित होने के बाद एक्टर को साल 2009 में 7 साल की सजा सुनाई गई थी हालांकि तीन साल बाद एक्टर को जमानत पर छोड़ दिया गया।

चेक बाउंस होने पर राजपाल यादव ने तीन महीने जेल में काटे

साल 2018 में राजपाल यादव को चेक बाउंस मामले में तीन महीने की जेल की सजा काटनी पड़ी थी। एक्टर और उनकी पत्नी राधा ने साल 2010 में पहली फिल्म अता पता लापता बनाने के लिए 5 करोड़ रुपए उधार लिए थे लेकिन वो उसे चुका नहीं पाए। कुछ दिनों बाद उनका चेक बाउंस हुआ और उन्हें जेल जाना पड़ा।

फर्जी दस्तावेजों के कारण मोनिका बेदी को हुई जेल

साल 2006 में मोनिका बेदी को लिस्बन में पकड़ा गया था। उनपर आरोप था कि वो मशहूर गैंगस्टर अबू सलेम की मदद से फर्जी दस्तावेजों के साथ पुर्तगाल पहुंची थीं। पकड़े जाने के बाद मोनिका को 4 साल तक जेल में रहना पड़ा था। 2010 में एक्ट्रेस सजा पूरी कर एक्टिंग कमबैक करने की कोशिश कर रही हैं।

जिया की आत्महत्या के बाद जेल गए थे सूरज पंचोली

3 जून 2013 को एक्ट्रेस जिया खान ने अपने घर में आत्महत्या कर ली। इसके बाद उनके ब्वॉयफ्रेंड सूरज पंचोली पर जिया को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगे थे। एक्टर को 1 महीने तक जेल में रहना पड़ा था जिसके बाद उन्हें मुंबई हाई कोर्ट से जमानत मिल गई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
From Akshay Kumar, Fardeen Khan to Saif Ali Khan, these Bollywood celebs have been arrested in a rave party, sometimes in a drug case

https://ift.tt/3rq3Xjl
from Dainik Bhaskar
>>MY ANOTHER SITE ONLINE MONEY FREE TECH : BHARAT KAHANI TAK" Note : I Hope My My New News Article Dainik Bhaskar Of Bharat Kahani Tak Latest India News Update. So You Trust you are always updated with Latest news Daily news Everyday. Only on "BharatKahaniTakNews