इंडियन सुपर लीग (ISL) में शनिवार रात को सातवें सीजन के खेले मैच में एफसी गोवा ने उड़ीसा एफसी को 1-0 से हराया। गोवा के लिए इगोर एंगुलो ने 45वें मिनट में किया। एंगुलो का सीजन का यह छठा गोल है और वह स्कोररों की सूची में टॉप पर हैं।
गोवा की पांच मैचों में यह दूसरी जीत है और अब वह आठ अंकों के पॉइंट टेबल में चौथेे नंबर पर पहुंच गई है। टीम ने दो मैचों में अंक बांटे हैं, जबकि एक में उसे हार मिली है। उड़ीसा को पांच मैचों में अब तक एक भी जीत नहीं मिली है। टीम पांच मैचों में चार हार के साथ 10वें नंबर पर है।
मैच के शुरुआत में गोवा के कप्तान को मिला येलो कार्ड
मैच के सातवें मिनट में ही उसके कप्तान लेनि रोडिग्वेज को येलो कार्ड मिल गया। वहीं 17 वें मिनट में ब्रैंडन फर्नांडेज के पास पर जॉर्ज ओर्टिज ने बॉक्स के बाहर से शानदार शॉट लगाया, हालांकि गेंद ऑफसाइड चला गया।
इंजरी टाइम में एंगुलो ने गोल कर गोवा को1-0 से बढ़त दिलाई
पहले हाफ में निर्धारित समय तक गोल नहीं हो पाया था। वहीं इंजरी टाइम में गोवा ने बढ़त लेने में कोई गलती नहीं। टीम के लिए यह गोल उसके टॉप स्कोरर एंगुलो ने एलेक्जेंडर जेसुराज के असिस्ट पर किया। एंगुलो की इस गोल की बदौलत एफसी गोवा ने उड़ीसा एफसी पर 1-0 से बढ़त ले ली।
दूसरे हाफ में उड़ीसा एफसी की नाकाम कोशिश
दूसरे हाफ के शुरू होते ही उड़ीसा के लिए जैरी ने हेडर से बॉल को गोलपोस्ट में भेजने की कोशिश, लेकिन उनका शॉट वाइड चला गया। छह मिनट बाद ही जैरी के साथी कोले एलेक्जेंडर भी बॉक्स के बाहर से बॉल को गोलपोस्ट में डालने से चूक गए।
ISL के इस सीजन में पांच टॉप स्कोररों की लिस्ट
| खिलाड़ी का नाम | टीम का नाम | मैच | गोल |
| इगोर एंगुलो | एफसी गोवा | 5 | 6 |
|
नेरिज्स वाल्सकीस |
जमशेदपुर एफसी | 5 | 5 |
| रॉय कृष्णा | एटीके मोहन बागान | 5 | 4 |
| एडम ली फोंड्रे | मुंबई सिटी एफसी | 5 | 4 |
|
अरिडेन संटाना |
हैदराबाद एफसी | 3 | 2 |
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/37Vf3nO
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3a98Qam
via >>>MY ANOTHER SITE ONLINE MONEY FREE TECH : BHARAT KAHANI TAK" Note : I Hope My My New News Article Dainik Bhaskar Of Bharat Kahani Tak Latest India News Update. So You Trust you are always updated with Latest news Daily news Everyday. Only on "
एक टिप्पणी भेजें
एक टिप्पणी भेजें