पिछले दिनों दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह की एक फोटो सोशल मीडिया में वायरल हुई थी, जिसमें वे अस्पताल में भर्ती दिखाई दे रहे थे। अब सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सोशल मीडिया पर पिता की हेल्थ अपडेट दी है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है, "मैं उन सभी का शुक्रिया अदा करना चाहूंगी, जिन्होंने डैडी के लिए दुआ की। ऑपरेशन सक्सेसफुल रहा और अब वे पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं। उनकी तेजी से रिकवरी के लिए दुआ करते रहें।"
हार्ट अटैक के चलते हुए थे अस्पताल में भर्ती
केके सिंह को हार्ट-अटैक आने के बाद फरीदाबाद के एशियन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फरीदाबाद के पुलिस कमिश्नर OP सिंह सुशांत सिंह राजपूत के जीजा हैं। सुशांत की मौत के बाद उनके पिता केके सिंह फरीदाबाद में ही रह रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो केके सिंह अभी भी बेटे की मौत के सदमे से उबर नहीं पाए हैं।
14 जून को हुई थी मौत सुशांत की मौत
सुशांत सिंह राजपूत बीते 14 जून को मुंबई के बांद्रा में अपने फ्लैट में संदिग्ध परिस्थतियों में मृत पाए गए थे। इस मामले में मुंबई पुलिस की जांच से असंतुष्ट सुशांत के पिता ने पटना में FIR दर्ज कराई थी। इसके बाद मुंबई व पटना पुलिस तथा बिहार व महाराष्ट्र सरकारों के बीच विवाद खड़ा हो गया था। फिलहाल, CBI, ED (प्रवर्तन निदेशालय) और NCB (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) मामले की अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3aEdYU5
from Dainik Bhaskar
>>MY ANOTHER SITE ONLINE MONEY FREE TECH : BHARAT KAHANI TAK" Note : I Hope My My New News Article Dainik Bhaskar Of Bharat Kahani Tak Latest India News Update. So You Trust you are always updated with Latest news Daily news Everyday. Only on "
एक टिप्पणी भेजें
एक टिप्पणी भेजें