कोविड-19 महामारी को जड़ से खत्म करने के लिए कोरोनावायरस की वैक्सीन लगना शुरू हो गई है। अमेरिका में कोविड-19 का पहला टीका लगाया जा चुका है। भारत में भी इस वैक्सीन को देने की तैयारी हो चुकी है। ऐसे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर ने कहा है वो अपनी साइट से इस वैक्सीन से जुड़ी गलत जानकारी को हटाएगा।
ट्विटर ने एक बयान में कहा कि वो अपने प्लेटफॉर्म से इन पोस्ट को हटाएगा।
- वायरस के वास्तविक नहीं होने का दावा करने वाले पोस्ट
- वैक्सीन के प्रभाव संबंधी दावों का खंडन करने वाले पोस्ट
- वैक्सीनेशन का इस्तेमाल लोगों को नुकसान पहुंचाने के लिए किए जाने के दावे वाले पोस्ट
ट्विटर ने कहा कि वह आने वाले बुधवार (23 दिसंबर) से नई पॉलिसी लागू करेगा। यदि यूजर्स नए नियमों का उल्लंघन करके ट्वीट करते हैं, तो उन्हें डिलीट करेगा। ट्विटर ने इस बात का ऐलान ऐसे समय पर किया है जब अमेरिका में कोरोनावायरस की वैक्सीन लगना शुरू हो चुकी है। ये देश के इतिहास का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन प्रोग्राम है। फेसबुक और यूट्यूब पहले ही वैक्सीन संबंधी गलत जानकारी हटाने का ऐलान कर चुके हैं।
24 घंटे में सिर्फ 18 हजार संक्रमित मिले
देश में कोरोना संक्रमितों के आंकड़ों ने बुधवार को बड़ी राहत दी। सिर्फ 18 हजार 164 नए केस आए। यह 24 जून के बाद सबसे कम रहे। तब 16 हजार 868 केस आए थे। बीते 24 घंटे में 33 हजार 350 मरीज ठीक हो गए। 356 संक्रमितों की मौत हो गई। इससे इलाज करा रहे मरीज, यानी एक्टिव केस में 15 हजार 563 की कमी आई। यह करीब डेढ़ महीने में सबसे ज्यादा है। इससे पहले 2 नवंबर को 21 हजार 447 एक्टिव केस कम हुए हुए थे।
देश में अब तक 99.50 लाख लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं, इनमें से 94.89 लाख ठीक हो चुके हैं और 1.44 लाख ने इस महामारी से जान गंवा दी है। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37ovD0c
>>>MY ANOTHER SITE ONLINE MONEY FREE TECH : BHARAT KAHANI TAK" Note : I Hope My My New News Article Dainik Bhaskar Of Bharat Kahani Tak Latest India News Update. So You Trust you are always updated with Latest news Daily news Everyday. Only on "
एक टिप्पणी भेजें
एक टिप्पणी भेजें