एक्टर कार्तिक आर्यन ने सोमवार को अपनी अपकमिंग फिल्म 'धमाका' से अपना फर्स्ट लुक शेयर किया है। जिसमें वे फिल्म से अपने कैरेक्टर 'अर्जुन पाठक' के रूप में दिखाई दे रहे हैं। इस फिल्म में कार्तिक एक जर्नलिस्ट के किरदार में नजर आएंगे। जो मुंबई टेरर अटैक का लाइव कवरेज करता है।

कार्तिक ने फोटो शेयर कर लिखा, मिलिए 'धमाका' के 'अर्जुन पाठक' से। फोटो में कार्तिक लंबे बाल, चश्मा और सूट पहने इंटेंस लुक में दिखाई दे रहे हैं। उनकी शर्ट पर खून के छींटे भी दिख रहे हैं। बता दें कि इस फिल्म की अनाउंसमेंट कार्तिक ने 22 नवंबर को अपने बर्थडे पर की थी। फिल्म में 21वीं सदी में न्यूज चैनलों के काम के करने के तरीकों के बारे में दिखाया जाएगा। यह फिल्म राम माधवानी के डायरेक्शन में बन रही है।

मेरे लिए यह एक चमत्कारी स्क्रिप्ट
कार्तिक ने फिल्म को लेकर दिए एक स्टेटमेंट में कहा था, "यह मेरे लिए एक चमत्कारी स्क्रिप्ट है। मुझे पता है कि यह एक ऐसी स्क्रिप्ट है, जो मुझे एक्टर के रूप में अपने अंदर एक अलग पक्ष का पता लगाने का अवसर देगी। मैं खुद को राम सर की दुनिया में ले जाने के लिए इंतजार नहीं कर सकता और बड़ी स्क्रीन पर उनके विजन को देख सकता हूं। यह पहली बार है जब मैं रॉनी और आरएसवीपी के साथ काम कर रहा हूं। मुझे इस जर्नी का बेसब्री से इंतजार है।

'भूल भुलैया 2' और 'दोस्ताना 2' पर भी काम कर रहे हैं कार्तिक
बता दें कि 'धमाका' के अलावा कार्तिक अपकमिंग फिल्म 'भूल भुलैया 2' और 'दोस्ताना 2' पर भी काम कर रहे हैं। पिछली बार कार्तिक फिल्म 'लव आज कल' में दिखाई दिए थे। इस फिल्म में सारा अली खान उनके साथ नजर आई थीं। कार्तिक की यह फिल्म दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Karthik Aryan shares his look from 'Dhamaka', says - meet 'Arjun Pathak'

https://ift.tt/2J6I1bK
from Dainik Bhaskar
>>MY ANOTHER SITE ONLINE MONEY FREE TECH : BHARAT KAHANI TAK" Note : I Hope My My New News Article Dainik Bhaskar Of Bharat Kahani Tak Latest India News Update. So You Trust you are always updated with Latest news Daily news Everyday. Only on "BharatKahaniTakNews