भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में खेले जा रहे डे-नाइट टेस्ट की दूसरी पारी में भारत ने 9 विकेट पर 36 रन बनाए। आखिर में मोहम्मद शमी चोटिल होकर रिटायर हुए। ये भारत के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे छोटा स्कोर है। इससे पहले भारतीय टीम का टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम स्कोर 42 रन का रहा है। जो उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में 1974 में बनाए थे। उस वक्त भारतीय टीम 17 ओवर में ऑल आउट हो गई थी।
यह टेस्ट इतिहास का ओवरऑल 7वां सबसे कम स्कोर भी है। 88 साल पहले 1932 में साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में 36 रन बनाए थे।
भारतीय टीम को पहली पारी में 53 रन की लीड मिली थी। दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाजों ने निराश किया। दूसरी पारी में कप्तान विराट कोहली (4) समेत कोई भी बल्लेबाज 10 रन नहीं बना सका। चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे और रविचंद्रन अश्विन खाता भी नहीं खोल सके। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने सबसे ज्यादा 5 और पैट कमिंस ने 4 विकेट लिए।
टेस्ट में भारत के 6 लोएस्ट टोटल (पारी में)
| लोएस्ट टोटल | खिलाफ | ओवर | ग्राउंड | साल |
| 36/9* | ऑस्ट्रेलिया | 21.2 | एडिलेड | 19 दिसंबर, 2020 |
| 42 | इंग्लैंड | 17 | लॉर्ड्स | 20 जून, 1974 |
| 58 | ऑस्ट्रेलिया | 21.3 | ब्रिस्बेन | 28 नवंबर, 1947 |
| 58 | इंग्लैंड | 21.4 | मैनचेस्टर | 17 जुलाई, 1952 |
| 66 | साउथ अफ्रीका | 34.1 | डरबन | 26 दिसंबर, 1996 |
| 67 | ऑस्ट्रेलिया | 24.2 | मेलबर्न | 6 फरवरी, 1948 |
ओवरऑल 7वां लोएस्ट स्कोर
भारत का यह ओवरऑल 7वां लोएस्ट टोटल है। टेस्ट क्रिकेट में सबसे लोएस्ट टोटल का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के नाम है। उन्होंने 1955 में इंग्लैंड के खिलाफ ऑकलैंड में 26 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड की टीम 27 ओवर में सिमट गई थी। इसके बाद साउथ अफ्रीका ने 1896 में इंग्लैंड के खिलाफ 30 रन बनाए थे। जो कि टेस्ट क्रिकेट में दूसरा सबसे कम स्कोर है।
साउथ अफ्रीका के नाम ही टेस्ट इतिहास का तीसरा, चौथा और पांचवां लोएस्ट टोटल भी है। उन्होंने 1924 में इंग्लैंड के खिलाफ ही एक पारी में 30 रन, 1899 में इंग्लैंड के खिलाफ 35 रन और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1932 में 36 रन बनाए थे।
लोएस्ट टोटल ओवरऑल :
| लोएस्ट टोटल | टीम | खिलाफ | ओवर | ग्राउंड | साल |
| 26 | न्यूजीलैंड | इंग्लैंड | 27 | ऑकलैंड | 1955 |
| 30 | साउथ अफ्रीका | इंग्लैंड | 18.4 | पोर्ट एलिजाबेथ | 1896 |
| 30 | साउथ अफ्रीका | इंग्लैंड | 12.3 | बर्मिंघम | 1924 |
| 35 | साउथ अफ्रीका | इंग्लैंड | 22.4 | केप टाउन | 1899 |
| 36 | साउथ अफ्रीका | ऑस्ट्रेलिया | 23.2 | मेलबर्न | 1932 |
| 36 | ऑस्ट्रेलिया | इंग्लैंड | 23 | बर्मिंघम | 1902 |
| 36/9 | भारत | ऑस्ट्रेलिया | 21.2 | एडिलेड | 2020 |
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/34uZ7HY
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3akHazw
via >>>MY ANOTHER SITE ONLINE MONEY FREE TECH : BHARAT KAHANI TAK" Note : I Hope My My New News Article Dainik Bhaskar Of Bharat Kahani Tak Latest India News Update. So You Trust you are always updated with Latest news Daily news Everyday. Only on "
एक टिप्पणी भेजें
एक टिप्पणी भेजें