UEFA चैम्पियंस लीग में बुधवार को युवेंटस ने डायनामो कीव को 3-0 से हरा दिया। मैच में युवेंटस के स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 1 गोल दागा। यह रोनाल्डो के करियर का 750वां गोल था। वहीं, दूसरे मैच में इंग्लिश क्लब चेल्सी ने सेविला को 4-0 से हराया। मैच के चारों गोल ओलिवर जिराउड ने किए। वे चैम्पियंस लीग में हैट्रिक दागने वाले सबसे उम्रदराज प्लेयर बन गए।
रोनाल्डो और मोराटा ने दागे गोल
एलियांज स्टेडियम में बुधवार रात को खेले गए मैच में युवेंटस के लिए पहला गोल फेडेरिको चिएसा ने 21वें मिनट में किया। इसके बाद रोनाल्डो ने 57वें और अल्वेरो मोराटा ने 66वें मिनट में गोल दागे।
रोनाल्डो ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
मैच के बाद रोनाल्डो ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट भी किया। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, '750 गोल, 750 खुशी के पल, प्रशंसकों के चेहरे पर 750 मुस्कुराहटें। मुझे यहां तक पहुंचाने में मदद करने के लिए सभी प्लेयर्स और ट्रेनर्स का शुक्रिया। मेरे सभी विपक्षी खिलाड़ियों का भी शुक्रिया, जिन्होंने मुझे कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। अगली मंजिल 800 गोल।'
##रोनाल्डो ने रियल मैड्रिड के लिए 400 से ज्यादा गोल दागे
| टीम | गोल किए |
| रियल मैड्रिड | 450 |
| मैनचेस्टर यूनाइटेड | 118 |
| पुर्तगाल | 102 |
| युवेंटस | 75 |
| स्पोर्टिंग सीपी | 5 |
| कुल | 750 |
UEFA चैम्पियंस लीग ऑफिशिएट करने वाली पहली महिला रेफरी
इस मैच में स्टेफनी फ्रेपर्ट ने ऑफिशिएट किया। वे UEFA चैम्पियंस लीग में ऑफिशिएट करने वाली पहली महिला रेफरी बन गई हैं। स्टेफनी UEFA के किसी भी मेन्स कॉम्पिटिशन को ऑफिशिएट करने वाली पहली महिला रेफरी भी हैं। वे 2019 वुमन्स वर्ल्ड कप फाइनल में भी रेफरी रह चुकीं हैं।
चेल्सी ने सेविला को 4-0 से हराया
वहीं, चेल्सी ने बुधवार को खेले गए एक और मैच में सेविला को 4-0 से हरा दिया। मैच के चारों गोल ओलिवर जिराउड ने दागे। इस जीत के साथ चेल्सी ग्रुप-E में टॉप पर पहुंच गया है। ये चेल्सी की चैम्पियंस लीग में लगातार चौथी जीत है। 2011-12 के बाद पहली बार टीम ने लगातार चार मैच में जीत हासिल की है। 2011-12 में चेल्सी ने चैम्पियंस लीग खिताब भी अपने नाम किया था।
##चैम्पियंस लीग में हैट्रिक लगाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने जिराउड
जिराउड ने 34 साल, 63 दिन की उम्र में हैट्रिक दागा। इससे पहले यह रिकॉर्ड रियल मैड्रिड के फेरेंस पुस्कस के नाम था। उन्होंने 1965 में 38 साल 173 दिन की उम्र में हैट्रिक किया था। मैच के बाद UEFA से बातचीत करते हुए जिराउड ने कहा कि जब मैं मैदान पर होता हूं, तो मैं टीम को जीत दिलाने की कोशिश करता हूं। मुझे खुद पर विश्वास है। यह उपलब्धि पाकर खुश हूं।
##लैम्पार्ड के बाद 4 गोल करने वाले जिराउड चेल्सी के दूसरे प्लेयर
जिराउड ने 8वें मिनट में पहला गोल दागा। इसके बाद बाकी गोल्स उन्होंने हाफ टाइम के बाद किया। उन्होंने 54वें, 74वें और 83वें मिनट में गोल किए। जिराउड पिछले 10 साल में एक मैच में 4 गोल करने वाले चेल्सी के पहले प्लेयर हैं। इससे पहले 2010 में फ्रैंक लैम्पार्ड ने एस्टन विला के खिलाफ 4 गोल दागे थे। वहीं, चैम्पियंस लीग के एक मैच में 4 गोल करने वाले वे चेल्सी के पहले प्लेयर हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3lAEU9k
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3qpf2k7
via >>>MY ANOTHER SITE ONLINE MONEY FREE TECH : BHARAT KAHANI TAK" Note : I Hope My My New News Article Dainik Bhaskar Of Bharat Kahani Tak Latest India News Update. So You Trust you are always updated with Latest news Daily news Everyday. Only on "
एक टिप्पणी भेजें
एक टिप्पणी भेजें