बॉलीवुड ड्रग्स कनेक्शन मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने अभिनेता अर्जुन रामपाल को दूसरी बार पूछताछ के लिए समन दिया है। अभिनेता को 16 दिसंबर की सुबह 11 बजे तक मुंबई की एक्सचेंज बिल्डिंग में स्थित एनसीबी ऑफिस में पहुंचना है। इससे पहले अभिनेता से 13 नवंबर को पूछताछ हुई थी। इस दिन अभिनेता से तकरीबन 7 घंटे की पूछताछ हुई थी। माना जा रहा है कि हाल के दिनों में पकड़े गए ड्रग्स पैडलर्स से हुई पूछताछ में अभिनेता का नाम फिर से आया है।

13 नवंबर को पूछताछ के बाद बाहर निकले अर्जुन रामपाल ने मीडियाकर्मियों से कहा था, 'मैं एनसीबी की हर जांच में सहयोग करूंगा।' इससे पहले NCB ने रामपाल के घर पर 9 नवंबर को छापा मारा था। इसके बाद 11 और 12 नवंबर को उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स से पूछताछ की थी। जांच एजेंसी रामपाल के ड्राइवर को भी हिरासत में लेकर कई घंटे पूछताछ कर चुकी है। NCB सूत्रों के मुताबिक, रामपाल के घर से कुछ प्रतिबंधित दवाएं मिली थीं। हालांकि, पहली बार हुई पूछताछ को लेकर एनसीबी ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया था।

इसके अलावा उनके घर से कुछ मोबाइल फोन और लैपटॉप जब्त किए गए थे। NCB को इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस रिपोर्ट भी आ गई है, इसी को दिखाकर रामपाल से सवाल किए जाएंगे।

पिछले महीने गैब्रिएला के भाई की गिरफ्तारी हुई थी

NCB ने 19 अक्टूबर को गैब्रिएला के भाई अगिसिलाओस को लोनावाला से गिरफ्तार किया था। उसके पास चरस और अल्प्राजोलम टैबलेट मिली थीं। उससे मिले सुराग के आधार पर रामपाल के घर पर छापा मारा गया। दैनिक भास्कर ने 1 अक्टूबर को ही रामपाल के ड्रग्स कनेक्शन के बारे में बता दिया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Arjun Rampal | Bollywood Drugs Case; Actor Arjun Rampal Again Summoned By Narcotics Control Bureau NCB

https://ift.tt/3nlN5Ih
from Dainik Bhaskar
>>MY ANOTHER SITE ONLINE MONEY FREE TECH : BHARAT KAHANI TAK" Note : I Hope My My New News Article Dainik Bhaskar Of Bharat Kahani Tak Latest India News Update. So You Trust you are always updated with Latest news Daily news Everyday. Only on "BharatKahaniTakNews