इंग्लैंड ने ICC टी-20 रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया से नंबर-1 की पोजिशन छीन ली है। साउथ अफ्रीका के 3-0 से टी-20 सीरीज क्लीन स्वीप करने के बाद इंग्लिश टीम रैंकिंग के टॉप पर पहुंच गई है। इंग्लैंड वनडे रैंकिंग में भी नंबर-1 पर बरकरार है, जबकि टेस्ट रैंकिंग में वह चौथे पायदान पर है। वहीं, टी-20 में टीम इंडिया तीसरे स्थान पर बरकरार है।
रैंकिंग में मौजूदा चैम्पियन वेस्ट इंडीज सबसे नीचे
| रैंकिंग | टीम | रेटिंग | पॉइंट्स |
| 1 | इंग्लैंड | 275 | 6877 |
| 2 | ऑस्ट्रेलिया | 275 | 6047 |
| 3 | भारत | 266 | 9319 |
| 4 | पाकिस्तान | 262 | 6824 |
| 5 | साउथ अफ्रीका | 252 | 5047 |
| 6 | न्यूजीलैंड | 245 | 6122 |
| 7 | श्रीलंका | 230 | 5293 |
| 8 | बांग्लादेश | 229 | 4583 |
| 9 | अफगानिस्तान | 228 | 3882 |
| 10 | वेस्ट इंडीज | 226 | 5885 |
इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका में सीरीज जीतकर टॉप पर पहुंची
3 मैच की टी-20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर 3-0 से सीरीज अपने नाम कर ली। मलान और बटलर ने दूसरे विकेट के लिए 167 रन की रिकॉर्ड पार्टनरशिप की। मलान ने 47 बॉल पर नाबाद 99 रन की पारी खेली। उन्होंने 11 चौके और 5 छक्के लगाए। वहीं, बटलर ने 46 बॉल पर 67 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 3 चौके और 5 छक्के जड़े। मलान को प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।
भारत नंबर-3 पर
टीम इंडिया की बात करें, तो टी-20 रैंकिंग में भारत तीसरे पायदान पर है। इसके बाद पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड का नंबर आता है। वनडे में भारत दूसरे और टेस्ट रैंकिंग में तीसरे स्थान पर है। भारत को ऑस्ट्रेलिया में 3 टी-20 मैच खेलने हैं। ऐसे में उसके पास अपने रेटिंग पॉइंट्स बढ़ाने का मौका होगा।
टी-20 में डेविड मलान टॉप बैट्समैन
टी-20 में इंग्लैंड के ओपनर बल्लेबाज डेविड मलान नंबर-1 पर बरकरार हैं। इसके बाद पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम दूसरे, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरॉन फिंच तीसरे और लोकेश राहुल चौथे पायदान पर हैं।
राहुल चौथे, कोहली नौवें स्थान पर
| रैंकिंग | प्लेयर | देश | रेटिंग |
| 1 | डेविड मलान | इंग्लैंड | 877 |
| 2 | बाबर आजम | पाकिस्तान | 871 |
| 3 | एरॉन फिंच | ऑस्ट्रेलिया | 835 |
| 4 | लोकेश राहुल | भारत | 824 |
| 5 | कोलीन मुनरो | न्यूजीलैंड | 785 |
| 6 | ग्लेन मैक्सवेल | ऑस्ट्रेलिया | 696 |
| 7 | हजरतुल्लाह जजई | अफगानिस्तान | 676 |
| 8 | इवान लुईस | वेस्टइंडीज | 674 |
| 9 | विराट कोहली | भारत | 673 |
| 10 | इयोन मॉर्गन | इंग्लैंड | 671 |
बॉलिंग में राशिद, ऑलराउंडरर्स में नबी टॉप पर
टी-20 में बॉलिंग रैंकिंग में अफगानिस्तान के राशिद खान टॉप स्पॉट पर बरकरार हैं, जबकि दूसरे स्थान पर उन्हीं के साथी मुजीब-उर-रहमान हैं। तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलियाई फिरकी गेंदबाज एश्टन एगर हैं। ऑलराउंडर्स में अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी पहले, बांग्लादेश के शाकिब-अल-हसन दूसरे और ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल तीसरे स्थान पर हैं।
टी-20 रैंकिंग के टॉप-10 में कोई भारतीय नहीं
| रैंकिंग | प्लेयर | देश | रेटिंग |
| 1 | राशिद खान | अफगानिस्तान | 736 |
| 2 | मुजीब-उर-रहमान | अफगानिस्तान | 730 |
| 3 | एश्टन एगर | ऑस्ट्रेलिया | 706 |
| 4 | तबरेज शम्सी | साउथ अफ्रीका | 681 |
| 5 | एडम जम्पा | ऑस्ट्रेलिया | 679 |
| 6 | मिशेल सैंटनर | न्यूजीलैंड | 677 |
| 7 | आदिल रशीद | इंग्लैंड | 676 |
| 8 | केन रिचर्डसन | वेस्टइंडीज | 641 |
| 9 | शेल्डन कॉटरेल | वेस्ट इंडीज | 639 |
| 10 | इमाद वसीम | पाकिस्तान | 637 |
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2VmTtCK
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33AfiDs
via >>>MY ANOTHER SITE ONLINE MONEY FREE TECH : BHARAT KAHANI TAK" Note : I Hope My My New News Article Dainik Bhaskar Of Bharat Kahani Tak Latest India News Update. So You Trust you are always updated with Latest news Daily news Everyday. Only on "
एक टिप्पणी भेजें
एक टिप्पणी भेजें