ओलिंपिक तैयारी के लिए पुणे में जारी नेशनल आर्चरी कैंप में कोरोना का साया दिखने लगा है। तीरंदाज हिमानी मलिक के बाद अब कपिल का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) के मुताबिक, कैंप अब भी जारी है।

हाल ही में हिमानी भी संक्रमित पाई गईं थीं। तब साई ने दो दिन के लिए कैंप को स्थगित कर दिया था।

कैंप में 12-12 महिला-पुरुष तीरंदाज ट्रेनिंग कर रहे
इस कैंप में दीपिका कुमार और अतनु दास समेत 12-12 महिला-पुरुष तीरंदाज ट्रेनिंग कर रहे हैं। इन सभी का नेशनल कैंप में ही 6 राउंड का ट्रायल होगा। इसके बाद पॉइंट्स के आधार पर टॉप प्लेयर्स को टोक्यो ओलिंपिक के लिए भेजा जाएगा।

छुट्टी से लौटे थे कपिल
साई ने कहा, कपिल 18 दिन की छुट्टी पर गए थे। वे कैंप जॉइन करने के लिए आए थे। इसी दौरान उनका RT-PCR कोरोना टेस्ट किया गया, जिसमें वे पॉजिटिव पाए गए। हालांकि, वे कैंप में किसी के संपर्क में नहीं आए। उन्हें क्वारैंटाइन कर दिया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
हाल ही में हिमानी मलिक भी संक्रमित पाई गईं थीं। तब साई ने दो दिन के लिए नेशनल कैंप को स्थगित कर दिया था। -फाइल फोटो

https://ift.tt/3g0xPOh
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33p6uQw
via >>>MY ANOTHER SITE ONLINE MONEY FREE TECH : BHARAT KAHANI TAK" Note : I Hope My My New News Article Dainik Bhaskar Of Bharat Kahani Tak Latest India News Update. So You Trust you are always updated with Latest news Daily news Everyday. Only on "BharatKahaniTakNews