बोलैंड पार्क स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका को 4 विकेट से हरा दिया। इसी के इंग्लैंड ने 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। डेविड मलान ने सबसे ज्यादा 55 रन की पारी खेली। सीरीज आखिरी टी-20 मैच एक दिसंबर को केप टाउन में खेला जाएगा।

अफ्रीका ने दिया 146 रन का टारगेट
दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाए थे। अफ्रीका के बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं कर सके और टीम लगातार विकेट खोती रही। टीम के लिए कप्तान क्विंटन डिकॉक ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाए। जॉर्ज लिंडे ने 29, रासी वान डर डुसैन ने 25 रनों की पारी खेली।

19.5 ओवर में जीता इंग्लैंड
इंग्लैंड ने एक गेंद पहले छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। आसान से लक्ष्य की पीछा करने उतरी इंग्लैंड ने जेसन रॉय (14) का विकेट जल्दी खो दिया। इसके बाद जोस बटलर (22) भी पवेलियन लौट लिए। जॉनी बेयरस्टो तीन रन ही बना सके।

मलान बने मैन ऑफ द मैच
मलान को फिर बेन स्टोक्स (16) और कप्तान इयोन मॉर्गन का साथ मिला। 134 के कुल स्कोर पर लुंगी एनगिदी ने मलान (55) को आउट कर दिया। सैम करन (1) भी आउट हो गए। कप्तान मॉर्गन ने 26 रनों पर नाबाद रहते हुए टीम को जीत दिलाई। उनके साथ क्रिस जॉर्डन एक रन बनाकर नाबाद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन ने 26 रनों पर नाबाद रहते हुए टीम को जीत दिलाई।

https://ift.tt/2KS6Mcl
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KTsEnF
via >>>MY ANOTHER SITE ONLINE MONEY FREE TECH : BHARAT KAHANI TAK" Note : I Hope My My New News Article Dainik Bhaskar Of Bharat Kahani Tak Latest India News Update. So You Trust you are always updated with Latest news Daily news Everyday. Only on "BharatKahaniTakNews